धारदार हथियार से युवक पर किया जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। कपकोट के नौकोड़ी गांव में पिछले दिनों युवक पर धारदार हथियार से हमला करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विगत चार जून को दर्बान सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी ग्राम नौकोड़ी थाना कपकोट ने थाना कपकोट में तहरीर देकर बताया। कि उसी दिन शाम को उसका भतीजा प्रकाश सिंह पुत्र गंगा सिंह उम्र 20 वर्ष गांव में ही मछली के तालाब में मछलियों को दाना डालने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उमेश सिंह उर्फ अटल पुत्र गंगा सिंह उम्र करीब 26 वर्ष ने उसके साथ गाली गलौच की। जब प्रकाश ने गाली देने से मना किया तो उमेश सिंह (अटल) ने जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार (बड़ियाठ) से प्रकाश सिंह के गले में चोट पहुंचा दी। वह गंभीर रुप से घायल हो गया। मौके पर अन्य लोगों के आ जाने पर उमेश सिंह ने प्रकाश को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 307, 504, 506 के तहत मामला पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर अक्षय प्रहलाद कोंडे के निर्देश और पुलिस उपाधीक्षक अंकित कण्डारी के पर्यवेक्षण, एसआई गोविंद बल्लभ भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने आरोपी को नौकोड़ी को जाने वाली सड़क के पास से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर गांव में ही झाड़ियो में छुपाया हुआ घटना में प्रयुक्त दराती (बड़ियाठ) भी बरामद किया। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल पूरन राम, जीवन गिरी आदि शामिल थे।
 

यह भी पढ़ें 👉  लंबे समय से फरार वारंटी गिरफ्तार