तीसरे दिन भी डोली धरती, फिर लगे भूकंप के झटके

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। मंगलवार को भी जिले में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.6 मापी गई। लोग घरों से बाहर निकल आए। प्राप्त जानकारी के अनुसार भूकंप की गहराई लगभग पांच किलोमीटर दर्ज की गई। भूकंप का समय सुबह 10 बजकर 06 मिनट 47 सेकंड का रहा। झटके हल्के होने के कारण किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि भूकंप का केंद्र बागेश्वर के सुमगढ़, कपकोट क्षेत्र में रहा। तीन दिन से जिले में लगातार भूकंप के झटके आ रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  डाकघर गबन मामला: सिमगढ़ी के तत्कालीन डाकपाल को कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा, जेल के साथ लगा भारी अर्थदंड
Ad