ब्रेकिंग: 7.7 की तीव्रता के भूकंप से दहले पांच देश, 27 लोगों की मौत

ख़बर शेयर करें -

म्यामांर में शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता 7.7 थी। भूकंप से अब तक 27 लोगों की मौत की खबर है।

भूकंप के झटकों से सैकड़ों मील दूर थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक निर्माणाधीन मकान गिर गया। इसमें अभी भी 43 मजदूर फंसे हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  निर्मल साह बने ब्लॉक अध्यक्ष, मानदेय समेत कई प्रमुख मांगों पर बनी सहमति

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक़ म्यांमार में भूकंप के पहले झटके के 12 मिनट के बाद ही दूसरा झटका आया। दूसरे भूकंप की तीव्रता 6.4 थी।इस भूकंप का केंद्र सागाइंग से 18 किलोमीटर दक्षिण में था।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

म्यांमार के दूसरे बड़े शहर मांडले में बचाव दल के एक कर्मचारी ने बीबीसी को बताया कि भूकंप से भारी तबाही हुई है और सैकड़ों लोगों के मरने की आशंका है।

ADVERTISEMENTS Ad