
बागेश्वर। मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने सोमवार, 10 अगस्त को जनपद के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। मौसम विभाग ने जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और अति तीव्र बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर प्रभारी जिलाधिकारी एनएस नबियाल ने आदेश जारी करते हुए 10 अगस्त (सोमवार) को कक्षा 01 से 12 तक के समस्त शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।
प्रभारी जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉 ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी सफलता, 30 पेटी अवैध बीयर व शराब संग आल्टो सवार गिरफ्तार



