मशहूर लेखक, स्कॉलर तारिक फतेह का निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

ख़बर शेयर करें -

पाकिस्तान में जन्मे और मशहूर लेखक तारिक फतह का निधन का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। 73 साल उन्हें कैंसर हो गया था और लंबे समय से बीमार थे।  तारिक फतेह की बेटी नताशा फतेह ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
पाकिस्तानी मूल के इस्लामिक स्कॉलर तारिक फतेह सोशल मीडिया पर पॉपुलर थे। उन्हें अक्सर टीवी डिबेट्स में भी देखा जाता था। उनके निधन की जानकारी देते हुए नताशा ने अपने ट्वीट में लिखा, “पंजाब का शेर, हिंदुस्तान का बेटा, कनाडा का प्रेमी, सच्चाई का पैरोकार, न्याय के लिए लड़ने वाला, दबे-कुचलों और शोषितों की आवाज, तारिक फतेह नहीं रहे। उनकी क्रांति उन सभी के साथ जारी रहेगी, जो उन्हें जानते और प्यार करते थे।”
इससे पहले शुक्रवार को उनके निधन की अफवाह सामने आई थी, जिसके बाद लोगों ने श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया था। देखते ही देखते ट्विटर पर तारेक फतह ट्रेंड करने लगा था। तारेक फतह से सीधे तौर पर जुड़े लोगों ने इसका खंडन किया था। हालांकि इस बार उनके निधन की पुष्टि सीधे तौर पर उनकी बेटी ने की है।