![](https://darpantodaylive.com/wp-content/uploads/2024/01/n5781482021706437832244dcfc5a66ca5a7f00d680a8b36edc79ea30828337cf4c532de9a2616f80e09d32-678x470.jpg)
बिहार में नीतीश कुमार नवीं बार बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। उन्होंने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलकर एनडीए की सरकार बनाने दावा किया। बताया जा रहा है कि कुल 128 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा गया है। शपथ ग्रहण पांच बजे होगा।
मंत्रिमंडल में कुल 9 लोग शपथ लेंगे। जदयू के तीन और भाजपा के तीन मंत्री होंगे। एक निर्दलीय और एक जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के एक मंत्री शपथ ले रहे हैं। भाजपा के सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा उप मुख्यमंत्री होंगे।
ये मंत्री लेंगे शपथ
नीतीश कुमार (मुख्यमंत्री)
सम्राट चौधरी (भाजपा)
विजय सिन्हा (भाजपा)
डॉ प्रेम कुमार (भाजपा)
विजय कुमार चौधरी (जेडीयू)
विजेन्द्र प्रसाद यादव (जेडीयू)
श्रवण कुमार (जेडीयू)
संतोष कुमार सुमन (हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा)
सुमित कुमार सिंह (निर्दलीय)