सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वाला ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बागेश्वर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शांति व्यवस्था भंग करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

कोतवाली पुलिस ने ग्राम दियोडी में हुड़दंग मचाने पर 34 वर्षीय जगदीश सिंह पुत्र भोपाल सिंह (निवासी दियोडी) को धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तार किया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को परगना मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  खीरगंगा में बहे राजेंद्र राम का 4 दिन बाद मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

बागेश्वर पुलिस ने आमजन से शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।