ब्रेकिंग: भूकंप के तेज झटके से थर्राया देश, 7.1 मापी गई है तीव्रता, सुनामी का अलर्ट

ख़बर शेयर करें -



विश्व के कई देशों को इस साल भूकंप के झटके सहने पड़े हैं, मिस्र और सीरिया देशों को जानमाल का भारी नुकसान भी झेलना पड़ा। अब न्यूजीलैंड में 7 से अधिक तीव्रता के भूकंप आने की खबर आ रही है।
न्यूजीलैंड में गुरुवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.1 आंकी गई है। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक भूकंप का केंद्र न्यूजीलैंड के केरमाडेक द्वीप समूह में 10 किलोमीटर की गहराई में बताया जा रहा है। भूकंप के हुए नुकसान का अभी आंकलन किया जा रहा है।