उत्तरायणी मेला 2026: सुरक्षा को लेकर बागेश्वर पुलिस सख्त, नशे में धुत चालक गिरफ्तार और 40 वाहनों पर गिरी गाज

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर: ऐतिहासिक उत्तरायणी मेले में उमड़ रही भारी भीड़ के बीच सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए बागेश्वर पुलिस एक्शन मोड में है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 40 वाहनों पर कार्यवाही की गई, जबकि 3 वाहनों को सीज कर दिया गया है। मेले की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बम निरोधक दस्ता (BDS) भी चप्पे-चप्पे पर नजर रख रहा है।

नशे में वाहन चलाने पर गिरफ्तारी और सीजिंग

मेला क्षेत्र को ‘जीरो जोन’ घोषित किए जाने के बावजूद यातायात नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। थाना कपकोट पुलिस ने चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UK02 TA 1036 (बोलेरो) के चालक कमल बघरी को अत्यधिक नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पकड़ा। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर वाहन को तत्काल सीज कर दिया है। इसके अलावा, नियमों के उल्लंघन पर 40 अन्य चालकों के विरुद्ध MV Act के तहत चालानी कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें 👉  डाकघर गबन मामला: सिमगढ़ी के तत्कालीन डाकपाल को कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा, जेल के साथ लगा भारी अर्थदंड

सुरक्षा के लिए ‘सत्यापन’ और ‘BDS’ का पहरा

मेले की सुरक्षा में सेंध न लगे, इसके लिए पुलिस बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन पर विशेष जोर दे रही है।

  • सत्यापन: पुलिस ने 146 बाहरी व्यक्तियों की जांच की, जिसमें से सत्यापन न कराने वाले 42 लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्यवाही की गई।
  • बम निरोधक दस्ता (BDS): मेले के संवेदनशील स्थलों, घाटों और प्रदर्शनी मैदानों में BDS टीम आधुनिक उपकरणों के साथ सघन चेकिंग अभियान चला रही है ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।
यह भी पढ़ें 👉  हंगामा करने पर पुलिस का 'प्रहार', बागेश्वर में शांति भंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की जनता से अपील

बागेश्वर पुलिस ने मेलार्थियों और वाहन स्वामियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि:

  1. अपने वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही पार्क करें।
  2. प्रतिबंधित ‘जीरो जोन’ मार्ग पर वाहन न लाएं।
  3. किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखने पर तुरंत 112 नंबर पर सूचना दें।
ADVERTISEMENTS Ad