महिला से लूटपाट करने और जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -


बागेश्वर। कोतवाली पुलिस ने महिला के साथ भूत पाठ करने की धमकी देने के आरोपी को गिरफ्तार किया।
   दीपा आर्या, निवासी कर्मी कपकोट हाल निवासी ठाकुरद्वारा वार्ड बागेश्वर ने कोतवाली में करन कुमार पुत्र श्री प्रकाश राम निवासी भतरौला ठाकुरद्वारा बागेश्वर द्वारा स्वयं का पर्स, मोबाइल फोन छीन लेने और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया। कोतवाली पुलिस ने करन कुमार उपरोक्त के विरुद्ध धारा 309(4)351(3)/352 BNS पंजीकृत कर मौके से भागे आरोपी की तलाश हेतु टीम गठित की गयी । पुलिस टीम ने करन कुमार, उम्र 23 वर्ष उपरोक्त को मंगलवार को गिरफ्तार कर उसके पास से महिला से लूटी गयी नकदी 3500/-, आधार कार्ड व मोबाईल फोन बरामद किया गया। पुलिस टीम में एसआई नितिन बहुगुणा, हे.कानि. पूरन मठपाल, हे.कानि. जय कुमार, का. राजेन्द्र सिंह, कानि. भुवन प्रसाद शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में 'ऑपरेशन प्रहार': 4.60 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Ad