
एसओजी टीम ने गिरीछीना रोड पर चेकिंग के दौरान दबोचा; आरोपी के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगालने में जुटी पुलिस
बागेश्वर उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के तहत नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ को लेकर बागेश्वर पुलिस लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है। पुलिस अधीक्षक (IPS) जितेंद्र मेहरा के निर्देशों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसओजी टीम ने 11.88 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।
एसओजी प्रभारी निरीक्षक सलाउद्दीन खान के नेतृत्व में टीम ने गिरीछीना रोड पर संदिग्धों की धरपकड़ के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया था। इस दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे घटबगड़ (वार्ड बागेश्वर) निवासी 24 वर्षीय मनोज कुमार उर्फ मोनू पुत्र दीवानी राम की तलाशी लेने पर उसके पास से 11.88 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली बागेश्वर में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर (संख्या 64/2026) पंजीकृत कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अब आरोपी के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की पड़ताल कर रही है ताकि इस पूरे सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी निरीक्षक सलाउद्दीन खान, कांस्टेबल रमेश सिंह, भुवन बोरा, संतोष सिंह (एएनटीएफ) और चालक विजय कुमार शामिल रहे।





