ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बैजनाथ पुलिस की कार्रवाई: 15 बोतल अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -
  • एसपी के निर्देश पर नशे के खिलाफ अभियान तेज, बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंकेज खंगालने में जुटी पुलिस

बागेश्वर। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बैजनाथ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा (IPS) के निर्देशानुसार जिलेभर में नशे के तस्करों और अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बैजनाथ कोतवाली पुलिस टीम ने क्षेत्र में गश्त और चेकिंग के दौरान सुराग गांव निवासी 36 वर्षीय कंचन सिंह पुत्र गोविंद सिंह को रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 15 बोतल मैक्डॉवल रम बरामद की गई।

यह भी पढ़ें 👉  1.472 किलोग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से अवैध शराब को जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली बैजनाथ में धारा 60(1) आबकारी अधिनियम (FIR No-18/2026) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब गिरफ्तार अभियुक्त के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज खंगालने में जुटी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि शराब कहाँ से लाई जा रही थी और किसे सप्लाई की जानी थी।

यह भी पढ़ें 👉  बरेली से बागेश्वर तक नशा तस्करी का पर्दाफाश: शामा बैंड के पास 2.09 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, स्कूटी सीज

एसपी जितेंद्र मेहरा ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad