कोट भ्रामरी मेले को लेकर यातायात और पार्किंग प्लान जारी: डांक बंगला से मंदिर परिसर तक जीरो जोन, देखें पूरी रूट एडवाइजरी

ख़बर शेयर करें -

17 से 19 सितंबर तक लागू रहेंगी व्यवस्थाएं; बैजनाथ, ग्वालदम व वज्यूला मार्ग पर बने बैरियर, भारी वाहनों के लिए रहेगी कॉनवाई व्यवस्था

बागेश्वर।

गरुड़ तहसील के सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक डंगोली कोट भ्रामरी मेले (17 से 19 सितंबर) में श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस व यातायात विभाग ने रूट एवं पार्किंग प्लान जारी कर दिया है। मेले के शांतिपूर्ण संचालन और सुगम आवागमन के लिए डांक बंगला से लेकर मंदिर परिसर तक यातायात की कड़ी व्यवस्था लागू की गई है।

मंदिर परिसर रहेगा ‘जीरो जोन’

पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक डांक बंगला तिराहा कोट मंदिर से मंदिर परिसर की ओर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। मंदिर परिसर को ‘जीरो जोन’ बनाया गया है। मंदिर की ओर आने वाले वाहन कज्यूली प्राइमरी स्कूल मैदान और सड़क के एक किनारे पार्क कराए जाएंगे। कज्यूली मार्ग पर पार्क वाहन वापसी में कज्यूली गैस गोदाम मार्ग से होकर टीटबाजार की तरफ निकलेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  चेक बाउंस मामले में भगोड़ा वारंटी गिरफ्तार

इसके अलावा डंगोली तिराहा से डांक बंगला तिराहा कोट मंदिर के मध्य शाम 5 बजे से वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। बलवंत सिंह भंडारी (क्षेत्र पंचायत सदस्य) के आवास के पास स्थित बैरियर से स्व. पंकज गोस्वामी के आवास (ग्वालदम रोड) के मध्य मुख्य मार्ग पर पार्किंग पूरी तरह बैन रहेगी।

विभिन्न मार्गों से आने वाले वाहनों की व्यवस्था

  • बैजनाथ मार्ग: बैजनाथ से आने वाले श्रद्धालुओं के चौपहिया वाहन बलवंत सिंह भंडारी के आवास के पास बैरियर पर सवारियां उतारेंगे। इसके बाद वाहन हाइडिल कार्यालय से नीचे सड़क किनारे एक तरफ खड़े किए जाएंगे।
  • ग्वालदम व घेटी मार्ग: ग्वालदम व घेटी की ओर से आने वाले वाहन सिंगर होटल घांघली तिराहा बैरियर पर सवारियां उतारेंगे। ग्वालदम मार्ग के वाहन ग्वालदम रोड व घेटी मार्ग के वाहन घेटी रोड पर एक किनारे पार्क होंगे।
  • वज्यूला मार्ग: वज्यूला मार्ग से आने वाले वाहन वज्यूला बैरियर पर सवारियां उतारकर वापस मार्ग के एक तरफ पार्क किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें 👉  डायल-112 पर मर्डर का फर्जी ड्रामा: पुलिस को घुमाया तो कटा चालान

बडे वाहनों के लिए कॉनवाई प्रणाली

ग्वालदम से बैजनाथ और बैजनाथ से ग्वालदम जाने वाले सीधे बड़े वाहनों को दोनों ड्यूटी प्वाइंट्स से बारी-बारी कॉनवाई (काफिले) के रूप में निकाला जाएगा। बैजनाथ तिराहे से रवाना वाहन जब घांघली तिराहा पार कर लेंगे, तभी घांघली तिराहे से वाहनों को आगे भेजा जाएगा। अत्यधिक भीड़ या आपात स्थिति में बैजनाथ व घांघली तिराहे से मेला क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश पूरी तरह रोक दिया जाएगा।

यहाँ रहेगी पार्किंग की व्यवस्था

  • दुकानदार व श्रद्धालु: हाइडिल कार्यालय मोड़ के ऊपर स्थित मैदान तथा वज्यूला मार्ग के ऊपरी पार्किंग स्थल।
  • दोपहिया वाहन: बलवंत सिंह भंडारी के आवास की छत पर (बैजनाथ मार्ग से आने वाले वाहन) तथा डंगोली तिराहे से आगे लीसा डिपो मैदान।
  • अन्य वाहन: बलवंत सिंह भंडारी आवास व स्व. पंकज गोस्वामी आवास बैरियर पर रोके गए वाहन सड़क के केवल एक किनारे ही खड़े होंगे।
ADVERTISEMENTS Ad