यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर दरकने लगी पहाड़ी, भूस्खलन देख सिहर उठे यात्री (देखें वीडियो)

ख़बर शेयर करें -

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़कोट और खरसाली के बीच हुए भूस्खलन होने से करीब आधा घंटे तक यातायात ठप रहा।इस दौरान मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। भूस्खलन का लाइव मंजर देखकर यात्री भी सिहर गए।


पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन के दौरान काफी मलबा और भारी बोल्डर गिरे। कुछ पल के लिए पूरा क्षेत्र धूल के गुबार से भर गया। इस दौरान किसी ने इस मंजर को अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। गनीमत रही कि इस दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं घटी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार' के तहत कपकोट पुलिस की कार्रवाई, लावारिस अल्टो कार से 144 पव्वे अवैध शराब बरामद
Ad