भाजयुमो के नवगठित कार्यकारिणी का हुआ स्वागत समारोह, मुख्य अतिथियों ने पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर किया स्वागत

ख़बर शेयर करें -



बागेश्वर। भाजपा के जिला कार्यालय मंडलसेरा में भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक गस्याल की अध्यक्षता में नवगठित कार्यकारिणी का स्वागत समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक कपकोट सुरेश गढ़िया ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों ने भाजयुमो की नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक कपकोट सुरेश गढ़िया ने पार्टी में युवा मोर्चा की भूमिका को अहम बताया उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा पार्टी का अभिन्न अंग है युवा मोर्चा से ही राजनीति की पहली सीढ़ी शुरू होती है ‌। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष इन्द्र सिंह फर्स्वाण,जिपं अध्यक्ष बसंती देव, पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, भाजयुमो के प्रदेश मंत्री पूरन नगरकोटी,भाजपा जिला महामंत्री संजय परिहार, घनश्याम जोशी आदि मौजूद रहे।

नवगठित कार्यकारिणी का विवरण

भारतीय जनता युवा मोर्चा में
अक्षय चन्याल,संदीप जोशी, विक्रम खाती और योगेश सनवाल को जिला उपाध्यक्ष,राजेन्द्र दानू और दीपक खुल्बे जी को जिला महामंत्री,
अंकित ऐठानी, महेश गढ़िया, निर्मल साह और ममता कुमईया को जिला मंत्री, कृष्णा फर्स्वाण को जिला कार्यालय प्रभारी,
कृष्णा शाही को जिला कोषाध्यक्ष ,कमल कांडपाल को जिला मीडिया प्रभारी, विनय तिवारी जी को जिला सोशल मीडिया प्रभारी,कमल राणा को आई टी सेल का जिला प्रभारी बनाया गया है।