
बागेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गोगिनापानी में बुधवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में एक ग्रामीण की मौत हो गई। ग्रामीणों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। कोतवाली पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक गोपाल राम अविवाहित था। बुधवार को वह सुबह से कुछ लोगों के साथ था। शाम को उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। शक है कि वह और उसके साथ वाले शराब के नशे में थे। हालांकि घटना कैसे हुई इसकी सटीक जानकारी नहीं मिल सकी है। सीओ अजय साह ने बताया कि प्रथम दृष्टया शराब के नशे में आपस में झगड़ा होने की बात सामने आ रही है, पुलिस हर कोण से मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल तहरीर नहीं मिली है।
ADVERTISEMENTS





