कांग्रेस ने फूंका राज्य सरकार का पुतला, टनल में फंसे मजदूरों को अब तक नहीं निकाले जाने से नाराजगी

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश सरकार की लचर कानून व्यवस्था और उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल मे फंसे 40 मजदूरों को सात दिन बाद भी बाहर नही निकाल पाने नाराजगी जताई और प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।

जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला के नेतृत्व में एसबीआई तिराहे पर पुतला दहन कार्यक्रम हुआ। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। देहरादून जो प्रदेश की राजधानी है वहा ज्वैलरी शॉप में 20 करोड़ की दिन दहाड़े चोरी हो जाना प्रदेश की कानून व्यवस्था की पोल खोलता है। विगत सात दिन से उत्तरकाशी के सिलक्यारा में 40 मजदूर जिंदगी की जंग लड़ रहे है पर उन्हें अभी तक बाहर निकालने में प्रदेश सरकार नाकाम रही है। जबकि प्रदेश सरकार इससे पहले भी इस तरह के हादसे देख चुकी है। जोशीमठ में बाढ़ का पानी आने से 250 से अधिक लोग प्रभावित हुए थे। पिछली घटनाओं से सबक लेने की जगह प्रदेश सरकार ने अपनी आंखे बंद कर रखी है। आज इन टनलो के कारण आज पूरा जोशीमठ बर्बादी के कगार पहुंचा हुआ है। प्रदेश सरकार अपनी नाकामी छुपाना चाहती है। जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं करेगी। इस मौके पर कांग्रेस के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।