अमेरिका की डाक्टर लड़की को भाया देवभूमि का लड़का, उत्तराखंड पहुंच कर रचाई शादी

ख़बर शेयर करें -

देवभूमि का लड़का और उत्तराखंड की संस्कृति दोनों अमेरिका की इस आधुनिक डॉक्टर लड़की को इतनी पसंद आई कि उसने अपना जीवन होटल मैनेजर के पद पर कार्यरत उत्तराखंडी लड़के को अपना जीवनसाथी चुन लिया और इतना ही नहीं अपने भाई बहन और मित्रों के साथ टिहरी के चंबा में आकर शादी भी रचा ली

टिहरी चंबा के आरा कोर्ट निवासी विकास 5 वर्षों से अमेरिका में होटल में मैनेजर के पद पर कार्यरत है और उसकी पहचान डॉक्टर लड़की फ्रेंस्का से हुई के बाद उनकी 5 साल तक दोस्ती चली और आखिरकार विकास की पर्सनैलिटी और भारतीय संस्कृति अमेरिकी युवा लड़की फ्रेंस्का को बहुत पसंद आई।
अमेरिका की डाक्‍टर भारतीय संस्‍कृति से काफी प्रभावित हुई। उसने उत्‍तराखंड के एक युवक को अपना जीवनसाथी बना लिया। अमेरिकन युवती ने टिहरी जनपद चंबा के एक युवक से हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी की। इसके बाद वे दोनों अमेरिका लौट गए।

अमेरिकन दुल्‍हन बनी चर्चा का विषय

उत्‍तराखंड के टिहरी जनपद के चंबा ब्लाक के आराकोट निवासी विकास और अमेरिकी युवती फ्रेंस्का की शादी इन दिनों टिहरी में चर्चा का विषय बनी है। विकास अमेरिका में एक होटल में मैनेजर के पद पर है।

अमेरिका में हुई दोनों में दोस्‍ती

इस दौरान उनके बेटे और अमेरिका में मेडिकल की पढ़ाई कर रही फ्रेंस्का के बीच दोस्ती हुई और उन्होंने जब घरवालों से शादी करने की बात कही तो दोनों के घरवालों की रजामंदी से धूमधाम से दोनों की शादी 16 नवंबर को हुई।

14 नवंबर को फ्रेंचस्का स्‍वजनों के साथ आई टिहरी
चंबा के पास आराकोट गांव निवासी अलेल सिंह रावत के बेटे विकास और अमेरिकी युवती फ्रेंचस्का की शादी आराकोट में हिंदू रीति रिवाजों के साथ हुई। 14 नवंबर को फ्रेंचस्का अपने भाई , बहन और दोस्तों के साथ आराकोट पहुंची थी।

16 नवंबर को धूमधाम से की शादी
16 नवंबर को धूमधाम से विकास और फ्रेंचस्का की शादी हुई। शादी के बाद विकास और फ्रेंस्का अमेरिका लौट गये हैं। अलेल सिंह रावत ने बताया कि उनका बेटा पिछले छह साल से अमेरिका में नौकरी कर रहा है, वहीं पर उसकी मुलाकात फ्रेंचस्का से हुई। जब दोनों ने शादी की बात कही तो उन्होंने अनुमति दे दी। उनकी बहू फ्रेंस्का हिंदू वैदिक संस्कृति से काफी प्रभावित दिखी।