झील में मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी

ख़बर शेयर करें -


नैनीताल। नैनी झील में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों ने नैना देवी मंदिर के समीप झील में शव को देखा और 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची मल्लीताल कोतवाली पुलिस ने शव को बाहर निकाला। काफी खोजबीन के बाद भी महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रख दिया है और जांच शुरू कर दी है।

कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया कि महिला की उम्र करीब 30 वर्ष है। महिला की शिनाख्त के लिए नैनीताल समेत आसपास के चौकी और कोतवाली में जानकारी भेज दी गई है। आशंका जताई जा रही है कि महिला ने सुबह ही झील में कूदकर जान दी होगी, हालांकि जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी।