प्रदेश सरकार के दो साल के कार्यकाल की गिनाई उपलब्धियां, पार्टी कार्यालय में हुआ कार्यक्रम

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। प्रदेश सरकार के दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पदाधिकरियों ने भाजपा सरकार के दो साल की उपलब्धियां गिनाई।
  भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि सरकार ने कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार विकास के लिए कार्य कर रही है। पिछले दो साल के दौरान जहां राज्य में समान नागरिक संहिता लागू की गई, वही सख्त नकल विरोधी कानून भी बनाया गया। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क संचार, महिला सुरक्षा समेत तमाम क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुआ है। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में भी  पांचो सीटों पर शानदार जीत हासिल करने का दावा किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र सिंह फर्श्वान, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, विधायक पार्वती दास,  निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, जिला मंत्री रवि करायत समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।