दुखद: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के अध्यक्ष का निधन

ख़बर शेयर करें -


कांडा/बागेश्वर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के अध्यक्ष सेवानिवृत्त सुबेदार बहादुर सिंह डसीला का निधन हो गया है। वह 93 साल के थे। सोमवार की देर रात पैतृक गांव बगराटी में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

स्वतंत्रता सेनानी त्रिलोक सिंह डसीला के पुत्र स्व. बहादुर सिंह डसीला सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कमस्यारघाटी क्षेत्र में पहचान रखते थे। उनके एक पुत्र फौज में तो दूसरे जेई हैं। स्व. डसीला अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़कर गये हैं। मंगलवार को दोपहर के समय सेराघाट मुक्तिधाम में उनकी अंत्येष्टि की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  जीआईसी भटखोला प्रधानाचार्य हत्याकांड: आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा

पूर्व सैनिक डसीला के निधन पर ग्राम प्रधान भंडारीगांव सुमन रावत, भूतपूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष कृपाल सिंह रावत, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन सचिव पंकज डसीला, विधायक सुरेश गढ़िया, जिपं अध्यक्ष बसंती देव, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, बलवंत सिंह भौर्याल, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, जिपं सदस्य पूजा आर्या, गोपा धपोला, एसडीएम कांडा मोनिका, तहसीलदार महेश चंद्र तिवारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनील रावत सहित सभी सामाजिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  डाकघर गबन मामला: सिमगढ़ी के तत्कालीन डाकपाल को कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा, जेल के साथ लगा भारी अर्थदंड
Ad