आज ही कर ले जरूरी खरीदारी, 24 घंटे तक बंद रहेगा बाजार

ख़बर शेयर करें -


बागेश्वर। ऐतिहासिक झूला पुल के लगातार दूसरे साल उत्तरायणी मेले पर भी बंद रहने से आक्रोशित नगर व्यापार मंडल ने 24 घंटे बाजार बंद का ऐलान किया है। 9 जनवरी को बाजार पूरी तरह से बंद रहेगा। व्यापारियों ने मेडिकल स्टोर को छोड़कर अन्य सभी दुकान बंद रखने का निर्णय लिया है। अगर आपको भी कोई जरूरी सामान खरीदना है तो आज ही खरीदारी कर ले, अगले 24 घंटे तक बाजार में सन्नाटा पसरा रहेगा।
  नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष कवि जोशी ने बताया कि जिला प्रशासन ने खतरा बताकर झूला पुल को बंद किया था लेकिन अब तक उसकी मरम्मत नहीं हो सकी है। झूला पुल बंद होने से नगर के व्यापारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मेले के दौरान पुल बंद रहा तो लगातार दूसरे साल भी व्यापारियों का कारोबार प्रभावित रहेगा। कई बार जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया लेकिन अब तक पुल की मरम्मत के लिए कदम नहीं उठाए गए हैं। जिससे आक्रोशित होकर व्यापारियों को बाजार बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  पति-पत्नी के बीच का विवाद हुआ जानलेवा, पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट