रेडक्रॉस के छह पदाधिकारी और स्वयंसेवी सम्मानित, राज्यपाल ने दिया प्रशस्ति पत्र

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। बागेश्वर के छह रेडक्रॉस पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों को राज्यपाल सेवानिवृत लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने सम्मानित किया। देहरादून के राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में स्वयंसेवियों को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न प्रदान किए गए।
  कोविड काल में रेडक्रॉस सोसायटी के जिला सचिव आलोक पांडेय के नेतृत्व और मार्गदर्शन में स्वयंसेवियों ने पूरे जिले के लोगों तक मदद पहुंचाई थी। मदर एनजीओ के तौर पर रेडक्रॉस के  बेहतर संचालन और स्वयंसेवियों के कुशल मार्गदर्शन के लिए जिला सचिव आलोक पांडेय को राज्यपाल सम्मान मिला। समारोह में वाइस चेयरमैन इंद्र सिंह फर्स्वाण, कोषाध्यक्ष जगदीश उपाध्याय, वरिष्ठ सदस्य बीएल वर्मा, सक्रिय सदस्य मोहिउद्दीन अहमद तिवाड़ी और प्रमोद जोशी को कोरोना वॉरियर्स सम्मान प्रदान किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत, चेयरमैन  कुंदन टोलिया, चेयरमैन संजय साह जगाती, उपाध्यक्ष गौरव जोशी, निधि त्रिपाठी, हरीश शर्मा, प्रदेश प्रतिनिधि दीपक पाठक , मोहन खत्री मौजूद रहे।