युवक ने घर में घुसकर महिला से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज पुलिस जांच में जुटी

ख़बर शेयर करें -

कोतवाली पुलिस क्षेत्र बागेश्वर के अंतर्गत एक युवक ने घर में अकेली महिला से दुष्कर्म किया है। पीड़िता की प्राथमिकी पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद गांव में भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस महिला का मेडिकल परीक्षण कराएगी। घटना की जांच प्रारंभ कर दी है।

कांडा रोड के गड़ियाचोरा कलियाबगड़ निवासी 28 वर्षीय कमल कांडपाल पर आरोप है कि वह एक 30 वर्षीय महिला के घर में घुस गया। घटना के समय महिला घर पर अकेली थी। उसका पति चालक है वह काम के सिलसिले में घर से बाहर गया था। घटना बीते गुरुवार दिन में दो बजे की है। पीड़िता ने आज 29 सितंबर को कोतवाली में प्राथमिकी दी। बताया कि आरोपी उस पर बुरी नजर रखता था। वह बीमार थी दवाई देने के बहाने मौका पाकर वह घर में घुस गया और दुष्कर्म को अंजाम दिया। प्रभारी कोतवाल खष्टी बिष्ट ने बताया कि धारा 376 और 506 में मुकदमा दर्ज कर दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। वह स्वयं मामले की विवेचना कर रही हैं। आरोपित को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। महिला को चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है।

वही सीओ अंकित कंडारी ने बताया कि आरोपी महिला के परिवार को पहले से जानता था। गुरुवार को पीडिता बीमार थी आरोपी दवाई देने के बहाने उसके घर गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी थी। बता कि पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। महिला का मेडिकल कराया जा रहा है। जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।