ताइक्वांडो में बढ़ाया जिले का मान, दीपा ने पाया तीलू रौतेली सम्मान

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। ताइक्वांडो खेल के दम पर देश और प्रदेश स्तर पर जिले का नाम कई बार रोशन करने वाली होनहार खिलाडी दीपा आर्या को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। सोमवार को देहरादून में हुए कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने उन्हें पुरस्कार प्रदान किया।

दीपा आर्या ने राष्ट्रीय स्तर पर एक स्वर्ण पदक सहित चार मेडल ताइक्वांडो खेल में जीते हैं। प्रदेश स्तर पर उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 गोल्ड मेडल जीते हैं। दीपा ने वर्ष 2007 में ताइक्वांडो खेलने की शुरुआत की थी। कोच कमलेश तिवारी और किरन नेगी से उन्होंने खेल के गुर सीखे और कड़ी मेहनत के दम पर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जिले का मान कई बार बढ़ाया। उन्हें तीलू रौतेली पुरस्कार मिलने पर जिले के खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।

Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.