नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -


बागेश्वर। कपकोट पुलिस ने नाबालिक से छेड़छाड़ करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को थाना कपकोट क्षेत्र की एक महिला ने कमल सिंह नामक युवक पर उसकी नाबालिक बेटी के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस और पोक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था। थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इधर सीओ अंकित कंडारी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार और ऑपरेशन क्लीन स्वीप जारी: यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 23 वाहन चालक और बिना सत्यापन रह रहे 16 लोगों पर कार्रवाई
Ad