कुमाऊं रेजीमेंट ने रचा इतिहास, माउंट दुुर्गाकोट को किया फतह

ख़बर शेयर करें -


कुमाऊं और नागा रेजीमेंट के जवानों ने कपकोट के सुंदरढूंगा की माउंट दुुर्गाकोट पर्वत का सफल अभियान पूरा कर लिया है। रेजीमेंट के 13 जवानों ने चोटी में जाकर तिरंगा फहराकर अभियान को सफल बनाया। पहली बार सेना के दल ने इस चोटी पर जीत हासिल की है।

कुमाऊं और नागा जवानों का दल पिछली नौ मई को खर्किया पहुंचा था। कपकोट से खर्किया तक जवानों को छोड़ने के लिए थानाध्यक्ष और पुलिस टीम गई थी। 10 मई से 20 मई तक दल का अभियान चला और 21 मई को दल 5800 मीटर ऊंची दुर्गाकोट चोटी को फतह करने के बाद वापस लौट आया है। रविवार को दल के सभी सदस्य कर्मी गांव में रुके। जहां 23 से 25  मई तक सेना का स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। दल का नेतृत्व सेना के मेजर अशोक कपूर कर रहे हैं। दल में कुल 30 सदस्य अभियान में शामिल थे। जिनके साथ स्थानीय गाइड स्वरूप सिंह और अन्य लोग भी पर्वतारोहण को गए थे। 20 मई को दल ने माउंट दुर्गाकोट को फतह किया था। 

यह भी पढ़ें 👉  वनाग्नि नियंत्रण के लिए बारिश पर नहीं रह सकते निर्भर, अधिकारियों को फील्ड पर उतरना होगा: सीएम