व्यापार मंडल अध्यक्ष पद की राह नहीं आसान, सचिव पद पर भी तय है घमासान

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की बागेश्वर नगर इकाई के चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। प्रत्याशियों के नामांकन हो गए हैं। अध्यक्ष पद के लिए पांच व्यापारी मैदान में हैं तो सचिव पद के लिए चार व्यापारी किस्मत आजमा रहे हैं। हालांकि महिला उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद पर एक-एक नामांकन होने से प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है।
शुक्रवार को हुए नामांकन की सूची
अध्यक्ष पद में कवि जोशी, दयाल पाण्डे, राजेंद्र उपाध्याय, दीपक जोशी, देवेंद्र अधिकारी।
उपाध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र लाल साह, हेम चन्द्र जोशी, जगदीश चंद्र पाठक, गिरीश बिष्ट।
महिला उपाध्यक्ष पद के लिए इन्दु चौधरी।
सचिव पद के लिए राजेंद्र सिंह, भूपेंद्र जोशी, राजेंद्र ओली, पुष्कर किरमोलिया।
सह सचिव पद के लिए मंटू भराड़ा, राहुल साह।
कोषाध्यक्ष पद के लिएजगदीश सिंह कार्की।

अब भी सदस्यता ले सकते हैं व्यापारी

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा समान नागरिक संहिता की बात कर रही, जबकि कांग्रेस शरिया कानून लागू करने की: धामी

छूटे व्यापारी, रविवार, दिनांक 11 सितम्बर 2022 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक, प्रकटेश्वर मंदिर परिसर में स्थित चुनाव कार्यालय में आकर, विलंब शुल्क के साथ सदस्यता ले सकते हैं। इस हेतु उन्हें अपने प्रतिष्ठान की फोटो लानी होगी। उन्हें सदस्यता शुल्क ₹100 के साथ विलंब शुल्क ₹400 भी जमा कराना होगा। नामांकन के दौरान चुनाव समिति के प्रभारी राजेंद्र सिंह परिहार, प्रदेश पर्यवेक्षक मनीष जखवाल, पीठासीन अधिकारी अनिल कार्की, स्वतंत्र पर्यवेक्षक विजय वर्मा, प्रमोद मेहता और चुनाव समिति के गोविंद जगाती, सुनील वर्मा, संजय रावल और पंकज पाण्डे उपस्थित थे।*