महिला वैज्ञानिकों ने लगाए लिंगभेद आधारित उत्पीड़न के आरोप, राज्य महिला आयोग करेगा मामले की जांच

ख़बर शेयर करें -

प्रदेश के एक बड़े संस्थान की महिला वैज्ञानिकों ने अधिकारियों पर लिंगभेद संबंधी उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। शिकायत के बाद राज्य महिला आयोग मामले।की जांच कर रहा है।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार देहरादून के वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान की महिला वैज्ञानिकों द्वारा लिंगभेद के आधार पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप  संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों पर लगाया है। मामला राष्ट्रीय महिला आयोग तक पहुंच गया। राष्ट्रीय महिला आयोग तक शिकायत पहुंचने के बाद राज्य महिला आयोग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। संबंधित अधिकारियों को बुलाया गया है। जांच के बाद ही आगे की कार्यवाही होगी। इससे पूर्व भी संस्थान पर कई बार सवाल उठते रहे हैं।