आकाशीय बिजली गिरने से कई मवेशियों की मौत

ख़बर शेयर करें -



बागेश्वर। लेटी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 13 मवेशियों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पटवारी और पशु चिकित्सा अधिकारी ने मौके पर जाकर जांच की।
ग्राम प्रधान गोविंद सिंह द्याराकोटी ने बताया कि गुरुवार को ग्रामीणों के मवेशी जंगल चुगान को गए थे। दोपहर बाद आकाशीय बिजली गिरने से पान सिंह ग़ुमान सिंह पुत्र 1 गाय , जीत सिंह पुत्र केशर सिंह 1 बैल , ललित सिंह पुत्र दुलाप 1 बैल , गोविन्द सिंह पुत्र तेज सिंह 1 बैल , ठाकुर सिंह पुत्र भुवन सिंह 1 गाय , पान सिंह पुत्र हरक सिंह 1 बैल , आन सिंह पुत्र तेज सिंह 1 बैल , मोहन सिंह पुत्र जगत 1बैल , जीवन सिंह पुत्र उदे सिंह 1 बैल , राम सिंह पुत्र उत्तम सिंह 1 बैल , दरपान सिंह पुत्र देव सिंह 1 बैल और गाय , मोहन सिंह पुत्र पान सिंह 1 बैल , चन्दन सिंह पुत्र देव सिंह 1 गाय, कि मौत हो गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है।