उत्तरायणी मेले की आड़ में स्मैक बेचते तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की दो लाख की खेप

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। जनपद में नशामुक्त उत्तराखंड अभियान के तहत बागेश्वर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ऐतिहासिक उत्तरायणी मेले की आड़ में स्मैक की तस्करी कर रहे एक युवक को पुलिस और एसओजी की टीम ने धर दबोचा। आरोपी के पास से 4.53 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग दो लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देशन में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई। गुरुवार, 15 जनवरी को एसओजी और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में थी। इसी दौरान द्वारों जाने वाले मार्ग के पास ललित भाकुनी (26 वर्ष), पुत्र देवेन्द्र सिंह, निवासी द्वारों कोतवाली, बागेश्वर को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से स्मैक बरामद हुई।

यह भी पढ़ें 👉  प्रभारी मंत्री राम सिंह कैड़ा की उपस्थिति में धूमधाम से मनाया गया हरेला पर्व, जौलकांडे में हुआ व्यापक पौधरोपण

पुराना अपराधी है ललित पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त ललित भाकुनी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। वह पूर्व में भी 14.15 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा जा चुका है और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज था। ताज़ा मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कोतवाली बागेश्वर में मु.अ.स. FIR No-02/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उसे न्यायालय में पेश किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  डाकघर गबन मामला: सिमगढ़ी के तत्कालीन डाकपाल को कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा, जेल के साथ लगा भारी अर्थदंड
Ad