विजय दिवस पर शहीद सैनिकों को किया याद, छह वीर नारियों का हुआ सम्मान

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। विजय दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक में शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर याद किया गया। विजय दिवस 1971 भारत-पाक युद्ध में भारत की विजय पर मनाया जाता है। भारत-पाक इस युद्ध में जनपद में 25 वीर सैनिकों ने शहादत दी। कार्यक्रम में मौजूद शहीदों की 06 वीर नारियां लछिमा देवी, पानुली देवी, पदमा देवी, कलावती देवी, चनुली देवी, व मोहनी देवी को शॉल भेंट कर सम्मनित किया गया।

विजय दिवस पर शहीद स्थल में मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत बसंती देव, जिलाधिकारी अनुराधा पाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार, मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवार, अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल सहित वीर नारियों और पूर्व सैनिकों ने शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़ें 👉  मैग्नीसाइट फैक्ट्री के खदान तक पहुंची जंगल की आग, लाखों का सामान जलकर खाक

कार्यक्रम में सैनिक कल्याण अधिकारी जीएस बिष्ट ने 1971 युद्ध की विस्तृत जानकारियॉ दी व वीर शहीद सैनिकों का नमन करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड सैनिकों का प्रदेश है, प्रदेश के सैनिकों ने देश की रक्षा के लिए हमेशा शहादत दी है, यह हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि 1971 भारत-पाक युद्ध में जनपद के 25 वीर सैनिकों ने शहादत दी।

कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी मोनिका, पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी, दरवान सिंह हरडिया, प्रताव सिंह कपकोटी, हीरा सिंह कपकोटी, मोहन सिंह, किशल सिंह मलडा, संजय शाह जगाती, दलीप खेतवाल, इंद्र सिंह परिहार, हरीश सोनी, गोविंद सिंह भंडारी सहित पूर्व सैनिक मौजूद थे।