रेंजर करायत को उत्कृष्ट कार्य का मिला पुरस्कार, मुख्य वन संरक्षक ने किया सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर वन प्रभाग के रेंजर श्याम सिंह करायत को उनके द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। कुमाऊं मंडल स्तरीय वन अधिकारी कर्मचारियों को उनके बेहतर कार्यशैली के लिए मुख्य वन संरक्षक द्वारा पुरस्कृत किया गया।
हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में रेंजर करायत को वन अधिनियम नियमावली में अपने दायित्वों का ईमानदारी पूर्वक कुशलता से निर्वहन करने, वन क्षेत्रों में वनों के विस्तारीकरण, पेड़ो के संरक्षण,और वन संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें मुख्य वन संरक्षक कुमाऊ पीके पात्रो द्वारा अतिविशिष्ट वनाधिकारी कर्मचारी का मैडल दिया गया। उनके सम्मानित होने पर वन विभाग कर्मियों और परिजनों ने खुशी जताई है।

Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.