14 अगस्त तक प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान, तीन जिलों में रेड तीन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

ख़बर शेयर करें -

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश जिलों में आज से 14 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश के आसार बन रहे हैं। प्रदेश में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं।
मौसम विभाग की मानें तो बारिश के साथ तेज आंधी-तूफान भी लोगों को परेशान कर सकता है। मौसम विभाग ने टिहरी गढ़वाल, देहरादून और पौड़ी जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। चंपावत, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हरिद्वार, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों और प्रयटकों से अनावश्यक यात्रा से बचने का अनुरोध किया है। एनडीआरएफ और जिला प्रशासन को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भटखोला जीआईसी के प्रभारी प्रधानाचार्य की चाकू मारकर निर्मम हत्या, आरोपी प्रशासनिक अधिकारी गिरफ्तार
Ad