ब्रेकिंग: डा. जोशी होंगे बागेश्वर के मुख्य चिकित्साधिकारी

ख़बर शेयर करें -


बागेश्वर। जिला अस्पताल देहरादून कार्यरत अपर निदेशक ग्रेड डा दुर्गा प्रसाद जोशी (डीपी) जोशी बागेश्वर के नए मुख्य चिकित्साधिकारी होंगे। पूर्व सीएमओ डा. सुनीता टम्टा की प्रमोशन, स्थानांतरण के बाद से सीएमओ का पद रिक्त चल रहा है। उप सचिव मुकेश कुमार राय की ओर से जारी शासनादेश में उनके बागेश्वर के सीएमओ पद पर स्थानांतरित होने की जानकारी दी गई है। डा. जोशी इससे पूर्व उत्तरकाशी के सीएमओ भी रह चुके हैं। फिलहाल जिले में सीएमओ का प्रभार डिप्टी सीएमओ डा. हरीश पोखरिया के पास है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
Ad