नई कार की खुशियां मातम में बदलीं, भीषण सड़क हादसे में दो की मौत

ख़बर शेयर करें -

दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत में शिक्षक और युवक ने गंवाई जान; छह लोग घायल

हल्द्वानी से नई कार खरीदकर लौट रहे एक शिक्षक और उनके साथी के लिए मंगलवार की रात काल बनकर आई. हाइवे पर दो कारों के बीच हुई भीषण टक्कर में शिक्षक समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए हैं. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन मलबे के ढेर में तब्दील हो गए.

सपनों की कार के साथ घर लौट रहे थे शिक्षक चंपावत जिले के जीआईसी (GIC) बालातडी में तैनात शिक्षक संजय पांडे (41) अपने मित्र चंद्र प्रकाश जोशी के साथ हल्द्वानी से नई कार लेकर वापस चंपावत लौट रहे थे. मंगलवार रात करीब दहला चौराहे के पास खटीमा की ओर से आ रही एक अन्य कार के साथ उनकी सीधी भिड़ंत हो गई. रफ्तार तेज होने के कारण दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और उसमें सवार लोग भीतर ही फंस गए.

यह भी पढ़ें 👉  लोहाघाट में टनकपुर डिपो की रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त, अपनी ही बस के पहिए के नीचे आने से चालक की मौत

अस्पताल पहुंचने से पहले और इलाज के दौरान तोड़ा दम दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला. 108 एंबुलेंस की मदद से सभी को सितारगंज उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने किच्छा निवासी दीपांत सिंघल (24) को मृत घोषित कर दिया. वहीं, गंभीर रूप से घायल शिक्षक संजय पांडे को तत्काल हल्द्वानी रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया.

यह भी पढ़ें 👉  भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, गड्ढामुक्त सड़कें सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: डीएम अपूर्वा पाण्डे

अन्य घायलों का उपचार जारी इस हादसे में शिक्षक के साथी चंद्रप्रकाश जोशी के साथ ही दूसरी कार में सवार अभय तनेजा, निक्की तनेजा, ऋषभ सक्सेना, अनुज सक्सेना और मनप्रीत सिंह घायल हुए हैं. मनप्रीत सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका उपचार जारी है. पुलिस ने मृतक दीपांत के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक ने बताया कि फिलहाल मामले में कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ADVERTISEMENTS Ad