कपकोट पुलिस ने गैर जमानती वारंटी को किया गिरफ्तार, लंबे समय से चल रहा था फरार

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। वारंटों की शत-प्रतिशत तामील के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कपकोट पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार न्यायालय से एमवी अधिनियम में जारी गैर जमानती वारंट के तहत पुलिस ने प्रकाश सिंह पुत्र खीम सिंह निवासी ग्राम जालेख, थाना कपकोट, ‌जिला बागेश्वर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई विवेक चन्द्र और आरक्षी जनार्दन कोरंगा शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad