
बागेश्वर। मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 31 जुलाई 2026 को जनपद बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर जिला मजिस्ट्रेट/जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष अपूर्वा पाण्डेय ने आदेश जारी कर कल यानी 31 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को जनपद के कक्षा 01 से 12 तक के समस्त शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।
आदेश के अनुसार, इस दिन जनपद के सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र पूरी तरह बंद रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को इस आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


