ऑपरेशन प्रहार: 300 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कार सीज

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय, देहरादून के निर्देशानुसार चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बागेश्वर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहर।के निर्देश पर एसओजी टीम ने कार्रवाई करते हुए 300 ग्राम अवैध चरस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

  एसओजी की टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान वाहन संख्या UK02-4430 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में सवार बबलू काण्डपाल पुत्र कैलाश चन्द्र काण्डपाल निवासी घेटी, थाना बैजनाथ, जनपद बागेश्वर तथा भोला राम पुत्र जोगा राम निवासी आरे, थाना एवं जनपद बागेश्वर के कब्जे से 300 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।

यह भी पढ़ें 👉  खाकी का मानवीय चेहरा: उपनिरीक्षक पूरन चंद्र पांडेय ने रक्तदान कर बचाई मरीज की जान

पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया तथा प्रयुक्त अल्टो कार को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली बागेश्वर में धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट पर 27 जुलाई को बागेश्वर के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी, बोर्ड अंक सुधार परीक्षा यथावत रहेगी

पुलिस ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। साथ ही उनके आपराधिक इतिहास तथा मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच भी की जा रही है। टीम में उपनिरीक्षक जीवन सामन्त, कांस्टेबल कुलदीप वर्मा, भुवन बोरा, रमेश सिंह, संतोष सिंह तथा चालक विजय कुमार शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad