बागेश्वर में ‘ऑपरेशन प्रहार’: 4.60 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। पुलिस मुख्यालय देहरादून के निर्देशों पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बागेश्वर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा के सख्त निर्देश पर जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में रविवार को एसओजी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चेकिंग के दौरान नीरज कपकोटी (उम्र 30 वर्ष), पुत्र स्व. आनंद सिंह, निवासी हरसीला (कपकोट) को धर दबोचा। पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से 4.60 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद की है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: 11.88 ग्राम स्मैक के साथ 24 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, बागेश्वर पुलिस की बड़ी सफलता

कोतवाली बागेश्वर में आरोपी के खिलाफ एफआईआर संख्या 43/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट (धारा 8/21) में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश करने के साथ ही उसके बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंकेज और आपराधिक इतिहास को भी खंगाल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  डायल-112 पर मर्डर का फर्जी ड्रामा: पुलिस को घुमाया तो कटा चालान

नशा तस्कर को दबोचने वाली पुलिस टीम में एसओजी के उपनिरीक्षक जीवन सामंत, कांस्टेबल रमेश सिंह (एसओजी/एएनटीएफ) और कांस्टेबल चालक विजय कुमार शामिल रहे। एसपी ने साफ किया है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad