दिन दहाड़े महिला पर झपटा गुलदार, ग्रामीणों में आक्रोश वीडियो वायरल (वीडियो)

ख़बर शेयर करें -

द्वाराहाट/ अल्मोड़ा, 28 नवंबर 2022 की दिन में लगभग 3 बजे के आस पास द्वाराहाट के तल्ली मिरई के भौरा में तेंदुवे ने तीन लोगो को जख्मी कर दिया है। घटना में तीनों घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वाराहाट में सभी लोग एडमिट किया गया है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना में बचुली देवी ,पुष्पा देवी और छोटे भाई सुमित गंभीर रूप से घायल है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि वह वन विभाग को 6 महीने से पत्राचार कर पिंजरा लगवाए जाने की मांग कर रहे थे लेकिन वन विभाग ने अनसुनी की। उन्होंने जल्द हमलावर गुलदार को पकड़ने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार और ऑपरेशन क्लीन स्वीप जारी: यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 23 वाहन चालक और बिना सत्यापन रह रहे 16 लोगों पर कार्रवाई
Ad