बिनसर अग्निकांड में झुलसे पीआरडी जवान की मौत, छह हुई मृतकों की संख्या

ख़बर शेयर करें -

बिनसर अग्निकांड में झुलसे पीआरडी जवान कुंदन सिंह ने इलाज के दौरान 17 दिन बाद दम तोड़ दिया। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार रविवार तड़के करीब तीन बजे दिल्ली एम्स में उसने अंतिम सांस ली। अब बिनसर वनाग्नि में मरने वालों की संख्या छह हो गई है। दो।लोगों का एम्स में इलाज चल रहा है।
विगत 13 जून को बिनसर अभ्यारण्य में आठ वनकर्मी वनाग्नि की चपेट में आ गए थे। आग की चपेट में आने बाद चार वन कर्मियों की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। एक अन्य कर्मचारी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। अब बुरी तरह से झुलसे पीआरडी जवान की 18वें दिन मौत हो गई है। कुंदन की मौत के बाद परिजन सदमे में हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: 11.88 ग्राम स्मैक के साथ 24 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, बागेश्वर पुलिस की बड़ी सफलता
Ad