अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा, रीठाबगड़ में 100 लीटर लहन नष्ट

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग का चेकिंग और धरपकड़ अभियान लगातार जारी है। जिला आबकारी अधिकारी दुर्गेश्वर कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में विभागीय टीम ने कपकोट तहसील के अंतर्गत आने वाले रीठाबगड़ क्षेत्र में सघन छापेमारी की। इस दौरान टीम ने मौके से 100 लीटर लहन बरामद कर उसे नष्ट कर दिया।

छापेमारी की कार्रवाई के दौरान आबकारी निरीक्षक केके सती, उपनिरीक्षक आरपी चौसली, रेखा टम्टा, शांति रावत, खष्टी कोरंगा और अमित शामिल रहे। टीम ने आसपास के संदिग्ध स्थानों पर गहन तलाशी ली, हालांकि मौके पर कोई शराब बनाते हुए नहीं पाया गया और न ही कोई तैयार कच्ची शराब बरामद हुई।

यह भी पढ़ें 👉  चेक बाउंस मामले में भगोड़ा वारंटी गिरफ्तार

विभाग का कहना है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी को रोकने के लिए आगे भी इस तरह के चेकिंग अभियान जारी रहेंगे। आबकारी अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।