नशे के खिलाफ बड़ी स्ट्राइक: 82 लाख की स्मैक के साथ नानकमत्ता का तस्कर दबोचा

ख़बर शेयर करें -

‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान के तहत नैनीताल पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. मंजुनाथ टीसी के कड़े निर्देशों पर काठगोदाम पुलिस ने घेराबंदी कर एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 82 लाख 50 हजार रुपये कीमत की स्मैक बरामद हुई है।

गौला पुल बाईपास पर धरा गया आरोपी

जानकारी के अनुसार, एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में मंगलवार (6 जनवरी) को काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग पर थी। कुंवरपुर गौला पुल बाईपास रोड पर संदिग्ध लगने पर मोटर साइकिल संख्या UK18R 6945 को रोका गया। तलाशी लेने पर बाइक सवार के पास से 275 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत आरोपी को हिरासत में लेकर बाइक को सीज कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  पिंडारी ग्लेशियर रूट पर मलियाधार के पास से गुजराती पर्यटक लापता, पुलिस और SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

ज्यादा मुनाफे के लालच में बना तस्कर

पकड़े गए आरोपी की पहचान मंजीत सिंह (35) पुत्र संतोक कौर, निवासी टुकड़ी, थाना नानकमत्ता (ऊधमसिंह नगर) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह नानकमत्ता से स्मैक लाकर हल्द्वानी के युवाओं को ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में था। एसएसपी नैनीताल ने बताया कि आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है; वह पूर्व में पिथौरागढ़ जनपद में एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल जा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  जंगलों में आग लगाते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, वन विभाग ने कसा शिकंजा, वसूला जुर्माना

टीम को मिला शाबाशी

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, कांस्टेबल भानु प्रताप, सुरेंद्र और प्रेम प्रकाश शामिल रहे। एसएसपी ने टीम की इस बड़ी कामयाबी की सराहना की है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि नानकमत्ता में स्मैक की सप्लाई करने वाले मुख्य सरगना कौन हैं।

ADVERTISEMENTS Ad