भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने संभाला कार्यभार

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण ने आज विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। निर्वतमान जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने उन्हें पार्टी कार्यालय में पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत कर उन्हें की कुर्सी पर बैठाया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत किया।

इस अवसर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण ने कहा कि कार्यकर्ताओं को एकजुट कर संगठन को और मजबूत करना पहला लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जो विश्वास व जिम्मेदारी दी है । उस दायित्व को सभी कार्यकर्ताओं के बल पर बखुबी निभाउंगा। उन्होंने कहा कि शीध्र ही संगठन के लोगो के साथ बैठक कर कार्यकारिणी के विस्तार पर चर्चा करेंगे। इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने अपने कार्यकाल के दौरान दिए गए सहयोग के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार' के तहत झिरौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

इस दौरान आदर्श कठायत, राजेन्द्र परिहार, संजय परिहार, गोपाल किरमोलिया, रमेश तिवारी, धीरेंद्र परिहार, रतन रामनानी, महेश बिष्ट, डीके जोशी, नितिन जोशी, राजकुमार मेहता, भास्कर तिवारी, प्रकाश साह,दीपक सिंह गस्याल प्रशांत तिवारी,उमेश साह आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार' के तहत कपकोट पुलिस की कार्रवाई, लावारिस अल्टो कार से 144 पव्वे अवैध शराब बरामद
Ad