चम्पावत के एसडीएम हुए लापता, खोजबीन में जुटी पुलिस

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। चम्पावत के एसडीएम सदर अनिल चन्याल अपने आवास से लापता हो गए हैं। उनका सरकारी मोबाइल घर पर हैं। निजी नंबर बंद आ रहा है। मामले की सूचना मिलने पर कुमाऊं कमिश्नर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम और एसपी चंपावत से फोन पर भी बात की है।

सोमवार की सुबह उनका स्टाफ ड्यूटी पर जाने के लिए एसडीएम सदर को लेने घर पहुंचे तो अनिल चन्याल सरकारी आवास में मौजूद नहीं थे। बीते दो दिनों से वो अवकाश पर थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए कमिश्नर कुमाऊं दीपक रावत ने डीएम चंपावत को सर्विलांस की मदद लेने एवं सीसीटीवी कैमरों को चेक करने के निर्देश दिए हैं। वहीं एसपी चंपावत ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि एसडीएम सदर अनिल चन्याल की तलाश में पुलिस टीमें लगीं हुईं हैं। अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अंतिम छोर तक जनसेवा पहुंचाने को प्रतिबद्ध प्रशासन, शामा उप-तहसील दिवस में गूंजीं 48 शिकायतें
Ad