मैक्स और स्कूटी की टक्कर, दम्पत्ति घायल

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर: तहसील क्षेत्र कांडा से नगर की तरफ आ रही स्कूटी को मैक्स में जोरदार टक्कर मार दी।जिसमें स्कूटी सवार दपंती गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। डाक्टरों के अनुसार दोनों के पैर फैक्चर हो गए हैं। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

बुधवार शाम घटबगड़ निवासी 40 वर्षीय बलवीर पुत्र प्यारे लाल और उनकी 35 वर्षीय पत्नी दीपिका कांडा से बागेश्वर की तरफ आ रहे थे। घिंघारतोला के समीप स्कूटी को मैक्स ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें दपंती गंभीर रूप से घायल हो गए। मैक्स चालक ने भागने की कोशिश की। स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उन्होंने बताया कि वह उपचार का खर्च उठा रहा है। अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना कोतवाली को दे दी है। कोतवाल कैलाश सिंह नेगी ने बताया कि घटना में की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपित चालक के विरुद्ध तहरीर आने पर कार्रवाई होगी।

Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.