ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, 103 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

पूर्व में भी दर्ज हैं मादक पदार्थों की तस्करी और मारपीट के तीन मुकदमे

बागेश्वर। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा के निर्देशन में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक युवक को अवैध चरस के साथ दबोचा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 18 जून 2026 को कोतवाली क्षेत्र में वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान पंकज कुमार फट्टी (24 वर्ष), निवासी बानरी (मण्डलसेरा), बागेश्वर के कब्जे से 103 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पुलिस ने प्रतिबंधित माल को जब्त कर आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में कोतवाली में एफआईआर संख्या 39/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: उपनल कर्मियों को बड़ी राहत, 12 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

आरोपी का रहा है आपराधिक इतिहास पुलिस अभिलेखों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी पहले भी कई आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है और उसके खिलाफ पूर्व में कुल तीन मुकदमे दर्ज हैं। इसमें वर्ष 2025 में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, वर्ष 2021 में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट (मादक पदार्थों की तस्करी) तथा वर्ष 2024 में मारपीट व धमकी देने से संबंधित धाराओं में मामले शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक ने साफ किया है कि नशे के कारोबार में लिप्त अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।