लुधियाना के होटल में कुमाऊं के युवक की हत्या,चार साथियों पर केस दर्ज

ख़बर शेयर करें -

लुधियाना स्थित एक होटल में कार्यरत उत्तराखंड के युवक के एक निर्मम हत्या कर दी गई है। हत्या उसके यूपी और बिहार के साथियों ने की है। मामूली कहासुनी के चलते युवक को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने उसके चार साथियों पर हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।


विजय गिरी चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक के गड्यूड़ा का रहने वाला था। वह लुधियाना स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करता था। वहाँ विजय के साथ यूपी और बिहार के चार अन्य युवक भी रहते थे। वे उसके साथ रेस्टोरेंट में काम करते थे।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात विजय का अपने साथियों के साथ विवाद हो गया। उसके साथियों ने मामूली कहासुनी के बाद चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी राहुल अरविंद उत्तर प्रदेश से है, वहीं एक आरोपी विकास बिहार का रहने वाला है।
पंजाब पुलिस ने जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद विजय का भाई देव गिरी लुधियाना पहुंचा और चारो आरोपी के खिलाफ़ तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस ने चारों के खिलाफ़ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बाहरी राज्यों में उत्तराखंड के युवाओं के बढ़ते मामलों पर उत्तराखंड के तमाम सामाजिक संगठनों ने चिंता व्यक्त करते हुए विजय गिरी के हत्यारों को कड़ी सजा देने की मांग की है।

Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.