भाजपा रिकॉर्ड मतों से जीतेगी उपचुनाव: धामी, सीएम ने नुमाइशखेत मैदान में किया जनता को संबोधित, भाजपा प्रत्याशी की भावुक अपील

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। वह सड़क मार्ग से अल्मोड़ा से बागेश्वर पहुंचे। उन्होंने अपने संबोधन में भाजपा के प्रत्याशी पार्वती दास को भारी मतों से विजय बनाने की अपील की है। वहीं दिवंगत मंत्री चंदन राम दास की पत्नी और भाजपा प्रत्याशी जनता को संबोधित करते हुए भावुक हो गईं।


   नुमाइशखेत मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि पूर्व मंत्री स्व. चंदनराम दास के द्वारा कार्य किए कार्य हमेशा याद रहेंगे। उनके द्वारा ऐतिहासिक कार्य किए गए है। वो हमेशा बागेश्वर की समस्या को लेकर चिंतित रहते थे। हमेशा सड़कों की व्यवस्था हो स्वास्थ्य की समस्या हो या स्कूलों में शिक्षकों की कमी हो उसकी चिंता करते थे। उन्होंने कहा कि चंदन की पार्वती को जिताने के लिए बागेश्वर की जनता से वह अपील कर रहे हैं और आने वाले विधानसभा चुनाव में उन्हें अपार सहयोग करते हुए भारी मतों से विजयी बनायेगी। कहा की मुख्य चुनाव में भी इसी जगह पर एक भारी रैली की थी। जनता ने पार सहयोग दिया और दास रिकार्ड मतों से जीते थे। वह मुझे हमेशा अपना भाई मानते थे वो हमेशा क्षेत्र के विकास के लिए एक दिन भी शांत नहीं बैठते थे। उन्होंने बागेश्वर के दास के रूप में काम किया। उन्होंने कहा की जो भीड़ यहां मौजूद है उससे पता चल रहा है की भाजपा आज ही जीत गई हैं।
उन्होंने कहा कि पार्वती दास अपने भाषण में भावुक हो गई थी, उनको हम सब ने मिलकर हिम्मत दी है। वो अकेले नहीं हैं, उनके पीछे हजारों लाखों लोग है। कहा कि जब चम्पावत में उपचुनाव हुआ लोगो ने 94 % वोट देकर एक रिकार्ड बनाया है। बागेश्वर में भी पिछला रिकॉर्ड टूटेगा।

विपक्ष वोट बैंक की राजनीति तक सीमित:

सीएम धामी ने कहा कि चंदन राम दास ने जितने भी प्रस्ताव दिए थे, उन्हें आगे बड़ाने का लगातार काम किया गया है। विपक्षी केवल वोट बैंक की राजनीति करते हैं, वो विकास को जानते तक नहीं है। वो चुनाव के समय में किसी भी तरह के झूठे वादे करने से पीछे नहीं हटते है। भाजपा मतलब विकास, भाजपा मतलब भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार, भाजपा मतलब लैंड जेहाद, लव जेहाद और अतिक्रमण मुक्त समाज की पक्षधर, भाजपा मतलब नौजवानों का सुरक्षित भविष्य, भाजपा मतलब एक समान कानून लाने वाली पार्टी।  उन्होंने कहा कि  स्व. दास का सपना था की बागनाथ की भूमि हरिद्वार की तर्ज पर बने, उनके इस सपने को जल्द पूरा किया जाएगा और उनके हर सपने को पूरा किया जाएगा।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा बागेश्वर उपचुनाव में चंपावत उपचुनाव की तर्ज पर पहले से अधिक रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करेगी। कार्यक्रम में कांग्रेस नेत्री सुनीता टम्टा, रेडक्रॉस चेयरमैन संजय साह जगाती समेत सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। यहां भाजपा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा, जिलाध्यक्ष इन्द्र सिंह फ़र्स्वाण, विधायक कपकोट सुरेश गढ़िया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुबोध लाल साह, पूर्व जिला अध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, संजय परिहार, नवीन परिहार, शिव सिंह बिष्ट, कुन्दन परिहार, बलवन्त सिंह भौर्याल, सुबोध लाल साह, राजेन्द्र परिहार, रणजीत दास, गौरव दास सहित संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।